जल्द आ रहा है 100 रुपए का नया नोट, न कटेगा, न फटेगा, न गलेगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News18
जल्द ही आने वाले दिनो में आपके हाथों में 100 रुपए का नया नोट पहुंचने वाला है।आज RBI की बैठक में इस पर चर्चा होगी। बैठक में वार्निश पेंट चढ़े हुए 100 रु. के नए नोट जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है। 100 रु. के इस नए नोट की सबसे बड़ी खासियत ये होगी कि इसे पहले नोट की तरह संभालकर नहीं रखना होगा, इसकी खासियत ये होगी कि ये ना तो कटेगा और ना ही फटेगा और ना ही ये पानी में आसानी गलेगा। ये नोट करीब 7 साल तक टिकाऊ रहेगा।
