नए फीचर्स के साथ RBI लेकर आ रहा है 20 रुपये का नया नोट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही पूरे देश में 20 रुपये का नया नोट जारी करने जा रहा है। नोटबंदी के बाद यह 7वीं करेंसी होगी जिसको आरबीआई लेकर के आ रहा है। 20 रुपए के नए नोट में कई अतिरिक्त सुरक्षा फीचर होंगे। नए नोट पर भी ऐतिहासिक इमारत का फोटो लगाया जा सकता है। यह इमारत महाराष्ट्र की अजंता की गुफा हो सकती है। अजंता की गुफा यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर के रूप में घोषित की गई है। ये नया नोट पुराने के मुकाबले करीब 20% छोटा होगा।
