PNB घोटाला केस में नीरव मोदी की बहन के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
Kapil Chauhan
News Editor
पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। पूर्वी बेल्जियम की नागरिक है। इंटरपोल ने पीएनबी के दो अरब डॉलर के कथित मनी लांड्रिंग मामले में पूर्वी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। ये नोटिस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरफ्तारी वारंट की तरह काम करता है। मनी लांड्रिंग के आरोपों में घिरी 44 वर्षीय पूर्वी दीपक मोदी की तलाश इंटरपोल कर रही है। सोमवार को अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
