Airtel को पछाड़कर दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बनी Jio, बस Vodafone-Idea ही आगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुकेश अंबानी की टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने लॉन्चिंग के ढाई साल बाद ही यूजर बेस के मामले में भारती एयरटेल को पीछे छोड़कर देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन गई है। गौरतलब है कि 30.6 करोड़ यूजर्स वाली जियो से आगे अब केवल वोडाफोन-आइडिया ही है। भारती एयरटेल के पास 28.4 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं, जबकि वोडाफोन-आइडिया ने दिसंबर 2018 में 38.7 करोड़ सब्सक्राइबर्स की घोषणा की थी।
