Reliance ने लांच किया JIO फोन के लिए YouTube ऐप, ये होंगे फीचर्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
Jio Phone और Jio Phone 2 के ग्राहकों को रिलायंस जियो एक और तोहफा लेकर आई है। कंपनी ने जियो फोन यूजर्स के लिए व्हाट्सएप के बाद अब YouTube ऐप भी जारी कर दिया है। जियो फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहक अब YouTube वीडियो भी देख सकेंगे। इससे पहले रिलायंस जियो ने जियो फोन और जियो फोन 2 के ग्राहकों के लिए 10 सितंबर को व्हाट्सएप जारी करते हुए कहा कि 20 सितंबर तक ये सभी जियो फोन पर उपलब्ध हो जाएगा। यूट्यूब को फोन के लेटेस्ट वर्जन पर दिया गया है।
