राफेल डील के बदले ओलांद की गर्लफ्रेंड के साथ फिल्म करने से रिलायंस का इंकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: hindi.sakshi.com
राफेल डील विवाद पर देश में राजनीति गर्म होती जा रही है। इसी क्रम में कांग्रेस का आरोप है कि राफेल डील साइन होने से पहले ओलांद की प्रेमिका जूलिया गाएट को रिलायंस ने फायदा पहुंचाया है। ओलांद के मुताबिक अनिल अंबानी की रिलायंस इंटरटेनमेंट ने गाएट की फिल्म को स्पॉन्सर करने की घोषणा थी। अब इस पर रिलायंस ने सफाई देते हुए कहा है कि रिलायंस एंटरटेनमेंट ने जूली गेयेट या फिर उनकी कंपनी के साथ कोई समझौता नहीं किया था और ना ही कोई पेमेंट की गई है।
