आम आदमी को राहत, बैंकों की प्रस्तावित 2 दिवसीय हड़ताल टली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Reuters
बैंक ट्रेड यूनियनों ने प्रस्तावित 26 और 27 सितंबर की हड़ताल टाल दी है। बैंक यूनियनों ने 10 बैंकों के विलय के विरोध में हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। हड़ताल यूनियन लीडर्स और वित्त सचिव राजीव कुमार के बीच हुई बैठक के बाद टली है। बैंक यूनियनों का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए उस पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
