क्रिसमस का तोहफा, जब आज ही के दिन पहली बार दिखा Earth-rise
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NASA
स्पेस साइंस की दुनिया में आज का दिन खासा महत्व रखता है। आज ही के दिन 24 दिसंबर 1968 को अमेरिका के दूसरे मानवयुक्त यान अपोलो 8 ने चंद्रमा से पृथ्वी की अद्भुत तस्वीरें भेजी थीं। बता दें अपोलो 8 अभियान में तीन अंतरिक्षयात्री शामिल थे- फ्रैंक बोरमैन, जेम्स लॉवेल, और विलियम एंडर्स। विलियम ने चंद्रमा पर पहुंचते ही जो सबसे अद्भुत काम किया, वो था पृथ्वी के उदय की तस्वीरें धरती पर भेजकर पूरी दुनिया को पृथ्वी का उदय होते दिखाना।
