रिजर्व बैंक ने नहीं बढ़ाईं ब्याज दरें, रेपो रेट 6.50% पर बरकरार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
RBI आज एक चौंकाने वाले फैसले में वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी मौद्रिक समीक्षा में प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। RBI ने रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर बरकरार रखा। RBI का कहना है कि मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ने मौजूदा और संभावित आर्थिक हालातों को देखते हुए ब्याज दरें नहीं बढ़ाने का फैसला किया। अब रिवर्स रेपो रेट 6.25 फीसदी पर बनी रहेगी। जबकि मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट और बैंक रेट भी पहले की तरह 6.75 फीसदी के स्तर पर बने रहेंगे।
