RBI जारी करेगा 20 रुपये का नया नोट, चलन में रहेंगे पुराने नोट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
RBI जल्द 20 रुपए का नया नोट जारी करेगा। हरे-पीले रंग के महात्मा गांधी सीरीज के नए नोट पर RBI गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे। नोट के पीछे एलोरा की गुफाओं का प्रिंट है। दोनों तरफ फूलों वाला डिजायन प्रिंट है। नोट के बीचों-बीच महात्मा गांधी का फोटो है। वहीं 20 के अंक को देवनागरी में भी प्रिंट किया गया है। 20 रुपए के पुराने नोट बाकायदा चलते रहेंगे।
