पायलट बनने के लिए 21 साल की उम्र में ही लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संयास
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Cricket Times
हांगकांग के विकेटकीपर बल्लेबाज क्रिस कार्टर ने पायलट बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। 21 साल के कार्टर ने 2014 में हांगकांग की राष्ट्रीय में वापसी की थी। इसके बाद से अब तक उन्होंने अपने देश के लिए 11 वनडे और 10 टी-20 अंतरार्ष्ट्रीय मैच खेले हैं। लेकिन अब पायलट बनने के लिए उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। बता दें कि क्रिस कार्टर को पायलट बनने के लिए 55 सप्ताह की ट्रेनिंग करनी होगी।
