खुलासा, भारत ने बम धमाकों से पहले श्रीलंका को भेजे थे 3 अलर्ट; 359 हुईं मरने वालों की संख्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत ने श्रीलंका को ईस्टर पर बम धमाकों से पहले तीन अलर्ट भेजे थे। इनमें से एक अलर्ट धमाकों से एक दिन पहले ही भेजा गया था। एक सीनियर इंटेलिजेंस अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर ये खुलासा किया। बम धमाकों में मरने वालों की संख्या 359 हो चुकी है, जबकि 500 घायल हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। पीएम विक्रमसिंघे बोले- आतंकवादी और हमले कर सकते हैं। भारतीय दूतावास इसकी जद में आ सकता है।
