MS Dhoni की जगह वेस्टइंडीज दौरे पर जा सकते हैं रिषभ पंत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Patrika
क्रिकेटर MS धोनी की खराब बल्लेबाजी फॉर्म के चलते BBCI की सेलेक्शन कमेटी वेस्टइंडीज दौरे के लिए रिषभ पंत को भारतीय टीम में जगह दे सकती है। हालांकि अभी ये तय नहीं है कि टीम का चयन पहले 3 मैचों के लिए होगा या फिर पूरी सीरीज के लिए होगा। वनडे और टी-20 मैचों की ये सीरीज 21 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसमें 5 वनडे और 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे। इसके अलावा MS धोनी के कवर को लेकर चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन के बीच चर्चा हो सकती है।
