चीनी ताइपे ओपन के मुख्य दौर में पहुंची रिया मुखर्जी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी रिया मुखर्जी चीनी ताइपे ओपन के मुख्य दौर में पहुंच गईं। स्विस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली रिया ने क्वालिफाइंग में हांगकांग की चेउंग यिंग मेई को 34 मिनट में 9-21, 21-16, 23-21 से हराकर मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया। पहले दौर में अब 20 वर्षीय रिया का सामना थाईलैंड की क्वालिफायर सुपनिदा काटेथोंग से होगा। साइना नेहवाल ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया।