यमुना एक्सप्रेस-वे पर 2019 में सबसे ज्यादा 154 लोगों ने गंवाई जान- रिपोर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी के यमुना एक्सप्रेस-वे पर इस साल हुए हादसों में 154 लोग मरे। 2012 में परिचालन में आने के बाद से किसी एक साल में मौतों की ये सबसे अधिक संख्या है। दिल्ली को आगरा से जोड़ने वाली इस 165 किलोमीटर लंबी सड़क पर 31 जुलाई तक 357 हादसे हुए, जिनमें 822 लोग घायल हुए और 145 ने अपनी जान गंवाई। आगरा के वकील कृष्ण चंद जैन की आरटीआई में ये जानकारी सामने आई है।
