रोहित की पत्नी अपूर्वा ने कबूला; शादी से नहीं थी खुश, इसलिए की थी हत्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रोहित शेखर तिवारी मर्डर केस में गिरफ्तार उनकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला ने कबूल किया है कि उसने ही रोहित की हत्या की थी, क्योंकि वो अपनी शादी से खुश नहीं थी। पुलिस ने उसके बयानों को दोहराया। बकौल पुलिस अपूर्वा ने अकेले ही हत्या करके सबूतों को करीब डेढ़ घंटे में ठिकाने लगाया था। बता दें रोहित और अपूर्वा ने मैट्रिमोनियल साइट से पहचान बढ़ाकर 2017 में शादी की थी।
