छात्रा से 80 हजार की ऑनलाइन ठगी, जोमैटो से किया था खाना ऑर्डर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हरियाणा के रोहतक में एमडी यूनिवर्सिटी में एमए की पढ़ाई कर रही छात्रा से 80 हजार की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया। दरअसल, छात्रा साक्षी ने जोमैटो से ऑनलाइन खाना आर्डर किया था। इसी बीच साइबर ठगों ने उसके खाते से मिनटों में 80 हजार रुपये उड़ा डाले। दरअसल, साक्षी ने खाने की शिकायत करने के लिए जोमैटो का कस्टमर केयर नंबर समझकर गलत नंबर पर डेबिट कार्ड की डिटेल शेयर कर दी थीं।
