पीएमसी बैंक स्कैम में ईडी के छापे में एचडीआईएल ऑनर्स की 12 लग्जरी कारें बरामद हुईं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
4,355 करोड़ के पीएमसी बैंक स्कैम में मुंबई के 6 स्थानों पर छापेमारी करके ईडी ने एचडीआईएल चेयरमैन राकेश वाधवान और उनके बेटे सारंग वाधवान की दो रॉल्स रॉयस, दो रेंज रोवर और एक बेंटली समेत 12 कारें बरामद कीं हैं। रॉल्स रॉयस की कीमत 6 करोड़ प्रति कार और बेंटली की कीमत 2 करोड़ होगी। ईडी ने पीएमसी बैंक के लापता प्रबंधक जॉय थॉमस को भी गिरफ्तार किया है।
