किश्तवाड़ आतंकी हमले में RSS नेता चंद्रकांत शर्मा और उनके गार्ड की मौत, कर्फ्यू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक अस्पताल के पास अंधाधुन फायरिंग में आतंकियों ने RSS नेता चंद्रकांत शर्मा और उनके बॉडीगार्ड की हत्या कर दी। फायरिंग में कुल तीन लोगों की मौत हुई। बता दें चंद्रकांत शर्मा की इलाज के दौरान मौत हुई। जबकि गार्ड की मौके पर ही मौत हुई। चंद्रकांत शर्मा कई सालों से संघ से जुड़े थे और किश्तवाड़ के जिला अस्पताल में बतौर मेडिकल असिसटेंट कार्यरत थे। हमलावर भागने में कामयाब रहे।
