J&K: किश्तवाड़ हमले में RSS नेता घायल, गार्ड की मौत, कर्फ्यू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में अस्पताल को आतंकी हमले का निशाना बनाया गया है। इस हमले में RSS से जुड़े एक नेता को टारगेट किया गया है। हमले में नेता चंद्रकांत गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जबकि उनके बॉडीगार्ड की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने बुर्का पहना हुआ था। अटैक के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं, जिसके मद्देनजर कर्फ्यू लगा दिया गया है।
