रुचिता, आध्या और शिखा ने जीता राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
रेलवे की रुचिता राजेंद्र ने तमिलनाडु की श्री निवेदिता को हराकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल में जीत दर्ज की। रुचिता ने 237.6 जबकि निवेदिता ने 236.8 अंक बनाए। हरियाणा की शिखा नारवाल 216.8 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। राजस्थान की आध्या तयाल ने जूनियर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल का खिताब जीता, जबकि हरियाणा की शिखा ने युवा वर्ग में जीत दर्ज की।