डॉलर के मुकाबले रूपये में गिरावट जारी, आज 74.30 के स्तर पर पहुंचा रूपया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज 74.30 के स्तर पर खुलने के बाद गिरता रहा और कारोबार के दौरान रुपया इस वक्त 74.47 के नए निम्नतम स्तर पर पहुंच गया। प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने और निर्यातकों की ओर से डालर की ताजा बिकवाली बढ़ने से एक समय रुपया प्रति डालर 74.05 तक मजबूत हो गया था। बाद में रुपये का लाभ कुछ कम हुआ ये पिछले बंद की तुलना में 18 पैसे की तेजी के साथ 74.21 रुपये प्रति डॉलर पर टिका है।
