नौ महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले आज 36 पैसे की गिरावट के साथ 72.02 के स्तर पर बंद हुआ जो कि पिछले नौ माह का सबसे निचला स्तर है। ये गिरावट शेयर बाजार में सोमवार को छाई हरियाली और निवेशकों द्वारा 2.41 लाख करोड़ रुपये की कमाई के बावजूद दर्ज हुई। इस गिरावट से देश में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी, ब्रेड, अंडा और सब्जियों की कीमत में इजाफा हो सकता है।