डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती, आज 73.41 पर खुला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बुधवार को रुपये की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे बढ़कर 73.41 के स्तर पर खुला। यह दो हफ्ते का ऊपरी स्तर है। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 37 पैसे बढ़कर 73.46 के स्तर पर बंद हुआ था। रुपये में मजबूती की वजह डॉलर का कमजोर होना बताया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से डॉलर में दूसरी मुद्राओं के मुकाबले कमजोरी देखने को मिली है। रुपया इस साल 15 फीसदी से ज्यादा गिरा है। रुपये में काफी समय से गिरावट हो रही है।
