डॉलर के मुकाबले रुपये में रिकार्ड गिरावट जारी, 73.70 के स्तर पर पहुंचा रुपया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का सिलसिला जारी है। गुरुवार को रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। गुरुवार को रुपये की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे टूटकर 73.60 के स्तर पर खुला। कारोबार के कुछ देर बाद रुपये में गिरावट बढ़ी और 73.70 प्रति डॉलर के स्तर तक पहुंच गया। इससे पहले बुधवार को रुपया 43 पैसे कमजोर होकर 73.34 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 72.91 के स्तर पर बंद हुआ था।
