रुपया 66 पैसे उछला, शेयर बाजार में आज दिखी बीते 10 सालों में सबसे बड़ी तेजी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कॉरपोरेट टैक्स में कटौती के फैसले के बाद आज सेंसेक्स अधिकतम 1950 अंक उछलकर 38,044.52 अंकों तक पहुंचा। वहीं, निफ्टी भी अधिकतम 550.35 अंक उछलकर 11,255.15 तक पहुंचा। शेयर बाजार की ये तेजी बीते 10 सालों की सबसे बड़ी तेजी है। इस दौरान निफ्टी की 50 कंपनियों के शेयरों में से सबसे ज्यादा तेजी दिखी। वहीं रुपया कारोबार के दौरान 66 पैसे उछलकर 70.68 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
