मैन ऑफ द मैच बनने पर हॉकी गोलकीपर को मिली एके-47 एसॉल्ट राइफल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
रूस में एक हॉकी गोलकीपर को एके-47 एसॉल्ट राइफल गिफ्ट की गई। इजस्तल इजेस्क के खिलाड़ी सवेली कोनोनोव ने चेल्मेट के खिलाफ 36 शॉट्स गोलपोस्ट में जाने से रोके थे। उनके खिलाफ सिर्फ दो गोल ही सके। इजस्तल इजेस्क ने इस मैच को 3-2 से जीत लिया। मुकाबले के बाद टीम के साथियों ने 23 साल के कोनोनोव को मैन ऑफ द मैच चुना था। इसके बाद कप्तान ने उन्हें एके-47 एसॉल्ट राइफल गिफ्ट की।
