भारत- रूस के बीच हुई S-400 डील में रिलायंस भी शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Indian Express
अमेरिका की चेतावनी के बावजूद भारत ने रूस के साथ S-400 वायु रक्षा प्रणाली खरीदने के लिए 5 अरब डॉलर के समझौते पर शुक्रवार को हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस डील को लेकर साल 2015 से भारत-रूस के बीच बात चल रही थी। इस डील से जुड़ी एक और जानकारी सामने आ रही है, जिसके मुताबिक साल 2015 में PM मोदी की मास्को यात्रा पर अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस ने रूस के अल्माज-आंटे के साथ 6 अरब डॉलर के संभावित विनिर्माण और रख-रखाव सौदे पर हस्ताक्षर किए थे।
