सबरीमाला मंदिर: कपाट खुलने का विरोध हुआ तेज, 50 लोगों की हुई गिरफ्तारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: tamil.samayam.com
सबरीमाला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश की इजाजत तो मिल गई, लेकिन इसका विरोध भी देखने को मिल रहा है। विरोध में उतरे लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी हैं। केरल सरकार जहां सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ खड़ी है, वहीं कई संगठन और लोग फैसले का विरोध कर रहे हैं। निलक्कल, पंबा में प्रवेश की अनुमति का विरोध कर रहे त्रावणकोर देवासम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सहित 50 लोग हिरासत में लिए गए हैं। मामला काफी संवेदनशील है।
