सबरीमाला विवाद: 2 महिला श्रद्धालुओं को रोका, पुलिस का प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सबरीमाला मंदिर से महज 1 km. दूर 50 वर्ष से कम केरल की 2 महिलाओं को हजारों प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया। जिसके बाद तनाव बढ़ता देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना से एक दिन पहले ही तमिलनाडु की 11 महिलाओं को भी वापस भेजा गया था। गौरतलब है कि विवाद उस समय शुरू हुआ था, जब आज सुबह पुलिस के साथ आई दोनों महिला श्रद्धालुओं को गुस्साई भीड़ ने दर्शन करने से रोक दिया था, जिसके बाद पुलिस की झड़प गुस्साए अयप्पा भक्तों के साथ हो गई।
