केरल: सबरीमला हिंसा में RSS के जिला प्रचारक ने थाने पर फेंका बम, 4 पर केस दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केरल के सबरीमला मंदिर में 2 महिलाओं के प्रवेश के बाद उपजे हिंसा का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। तिरुवनंतपुरम के ग्रामीण इलाके में RSS का जिला प्रचारक पुलिस स्टेशन पर देसी बम फेंकता देखा गया है। वीडियो वायरल होने के बाद से आरोपी नूरानंद प्रवीण फरार है। तिरुवनंतपुरम पुलिस ने RSS के जिला प्रचारक नूरानंद प्रवीण समेत 4 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इन लोगों ने नेदुमंगद पुलिस स्टेशन में बम फेंका था।
