सचिन, शाहरुख, ऐश्वर्या 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India.com
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को जानी मानी मैगज़ीन 'एशियन जिऑग्रफ़िक' ने एशिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया है। मैगज़ीन की इस लिस्ट में कई भारतीय सिलेब्रिटीज़, ऐक्टिविस्ट्स, क्रिकेटर्स और बिज़नेसमैन शामिल हैं। हालांकि, बॉलीवुड से केवल शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन को इसमें स्थान दिया गया है। वहीं सचिन तेंदुलकर, मुकेश अंबानी, अमर्त्य सेन और लेखिका अरुंधती रॉय भी इस लिस्ट में हैं।
