सचिन तेंदुलकर को मिली ICC के हॉल आफ फेम में जगह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सचिन तेंदुलकर पूर्व दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज एलन डोनाल्ड के साथ ICC के हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए। 46 वर्षीय सचिन लिस्ट में शामिल होने वाले छठे भारतीय हैं। 2018 में उनसे पहले राहुल द्रविड़ को लिस्ट में जगह मिली थी। इस मौके पर सचिन ने कहा- ये मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। सचिन के नाम टेस्ट और वनडे दोनों में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
