PCB ने एजाज अहमद को बनाया पाकिस्तान टीम का कोच, मैच फिक्सिंग के लगे थे आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The News
दिसंबर में होने वाले एशियन इमरजिंग नेशंस कप टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की टीम के सामने कोच की कमी के चलते नई मुसीबत खड़ी हो गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच फिक्सिंग के कारण 4 साल पहले बर्खास्त किए गए एजाज अहमद को जूनियर पाकिस्तान टीम का कोच नियुक्त किया है। बता दें कि 2 टेस्ट और 2 वनडे खेलने वाले एजाज अहमद जूनियर पर घरेलू टी-20 मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस कदम से सभी हैरान हैं।
