इस बैडमिंटन स्टार से शादी करेंगी साइना नेहवाल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: instagram
28 वर्षीय भारतीय बैडमिंटन स्टार शटलर साइना नेहवाल इस साल 16 दिसंबर को 32 साल के बैडमिंटन खिलाड़ी पी.कश्यप के साथ शादी करने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक साइना की शादी में बहुत ही करीबी लोग शामिल होंगे, लेकिन 21 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी में शादी का जश्न होगा. आपको बता दें कि बीते सालों से दोनों के प्यार के चर्चे सोशल मीडिया से लेकर लोगों की जुबान पर थे, लेकिन दोनों ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की थी और ना ही इस बात से इनकार किया था.