चीन ओपन के पहले ही दौर में बाहर हुईं साइना
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
चोट के बाद चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में लौटी साइना नेहवाल को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। साइना को थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान ने 10- 21, 17-21 से हराया। बुसानन के खिलाफ साइना की यह लगातार दूसरी हार है। साइना इस राउंड को पार कर लेती तो उनका मुकाबला चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग से होता। साइना ने सत्र की शुरुआत में इंडोनेशिया ओपन जीता था।