IPL इतिहास में सबसे कम उम्र में हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ी बने सैम कुरेन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सैम कुरेन IPL के इतिहास में सबसे कम उम्र में हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि 20 साल, 302 दिन में हासिल की। इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित (22 साल, 6 दिन) के नाम दर्ज था। कुरेन ने IPL-12 के 2 मैचों में एक हैट्रिक के साथ 6 विकेट चटकाए हैं। कुरेन ने अब तक 49 टी-20 खेले हैं, जिसमें उन्होंने 48 विकेट चटकाए। उन्होंने दो बार 4-4 विकेट भी लिए।
