आसानी से छोटा-बड़ा हो जाएगा सैमसंग का ये 75 इंच TV
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Samsung Central
पिछले साल के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES) में दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग ने बड़ी स्क्रीन वाला microLED टीवी पेश किया था। 146 इंच वाले इस टीवी को कंपनी ने 'The Wall' नाम दिया था। साल 2019 की शुरुआत भी कंपनी ने इसी तकनीक के साथ की है, हालांकि छोटे साइज में। इस बार सैमसंग ने 75 इंच वाला 4K टीवी पेश किया है। 'द वॉल' टीवी की तरह इसमें भी माइक्रोएलईडी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ये टीवी बहुत सारी MircroLED's से मिलकर बना है।
