अगले हफ्ते Xiaomi और Samsung के 2 आकर्षक Smartphones देंगे भारत में दस्तक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अगले हफ्ते भारतीय मोबाइल बाजार में शाओमी और सैमसंग 2 नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करेंगी। जहां शाओमी 22 नवंबर को होने वाले इवेंट के दौरान Redmi Note 6 Pro लॉन्च करेगी, वहीं सैमसंग 20 नवंबर को एक खास इवेंट में पहला चार कैमरों वाला स्मार्टफोन Galaxy A9 (2018) लॉन्च करेगा। बता दें Galaxy A9 (2018) की कीमत 40 हजार रु. रह सकती है, जबकि Redmi Note 6 Pro की कीमत 20 हजार रु. के लगभग रहेगी। अभी इन Phones के वैरियंट्स की जानकारी नहीं है।
