सैमसंग ने लांच की दुनिया की सबसे महंगी LED, 1 करोड़ से लेकर 3.5 करोड़ पहुंची कीमतें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Engadget
साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने इंडिया में अपना अब तक का सबसे मंहगा LED टीवी लॉन्च किया है। प्रीमियम कैटेगरी वाली इन टेलीविजन की कीमत 1 करोड़ रुपए से शुरू है। वहीं, टॉप मॉडल की कीमत 3.5 करोड़ रु. है। इन टेलीविजन में 110-इंच, 130-इंच, 220-इंच और 260-इंच की सुपर प्रीमियम स्क्रीन मिलेगी। अपनी तरह के इस पहले LED को ऐसे अरबपतियों, वर्किंग प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो सुपर प्रीमियम स्क्रीन पर सिनेमैटिक एक्सपीरियंस चाहते हैं।
