सर्जिकल स्ट्राइक दल में शामिल कमांडो संदीप सिंह शहीद, 3 आतंकियों को किया ढ़ेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
साल 2016 में पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर आतंकवादियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले विशेष दल में शामिल भारतीय सेना के लांस नायक संदीप सिंह कश्मीर में एक एनकाउंटर के दौरान सोमवार को शहीद हो गए। शहीद होने से पहले पैरा कमांडो संदीप सिंह और उनके साथियों ने 3 आतंकवादियों को भी मार गिराया। इस दौरान संदीप सिंह ने अदम्य साहस का परिचय दिया। संदीप की शहादत की खबर परिजनों तक पहुंचने के साथ ही परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
