जडेजा के नाम पर भिड़े दो पूर्व क्रिकेटर, किया Twitter पर ब्लॉक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर और पूर्व इंग्लैंड कप्तान माइकल वॉन के बीच रविंद्र जडेजा को लेकर विवाद गहराया। वॉन बोले- मांजरेकर ने उन्हें ट्विटर पर ब्लॉक किया। दरअसल, मांजरेकर ने अपनी ड्रीम टीम में जडेजा को पूर्ण खिलाड़ी ना मानते हुए उनके स्थान पर एक पूर्ण गेंदबाज या पूर्ण बल्लेबाज शामिल करने की बात कही थी। जिसपर वॉन ने मांजरेकर की टांग खिंचाई की थी। जडेजा ने भी एक ट्वीट में मांजरेकर को ट्रोल किया।
