संजीव ने चौथी बार हासिल किया ओलंपिक कोटा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
एशियाई खेलों के मेडलिस्ट हरियाणा के शूटर संजीव राजपूत ने चौथी बार ओलंपिक का कोटा हासिल किया। उन पर दुष्कर्म के आरोप लगे। उनकी नौकरी चली गई। संजीव आज भी इन आरोपों पर अदालती लड़ाई लड़ रहे हैं। लड़ाई के बीच ही 38 साल के इस शूटर ने राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण और एशियाई खेलों का रजत जीता। लेकिन एक बार फिर ओलंपिक कोटा हासिल कर उन्होंने सबको चौंका दिया।