IAF की एयर स्ट्राइक से जैश को नहीं हुआ कोई नुकसान - रायटर्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Reuters
पाकिस्तान के बालाकाेट में IAF के हवाई हमले में जैश के ठिकानाें काे तबाह करने के दावाें पर नए सवाल उठाए गए हैं। न्यूज एजेंसी राॅयटर्स ने सैटेलाइट इमेज का हवाला देकर दावा किया है कि वायुसेना ने जिस जगह हमला कर जैश के अड्डे काे तबाह करने का दावा किया, वहां स्थित सभी 6 बिल्डिंग्स सही खड़ी हैं। ये सैटेलाइट इमेज सैन फ्रांसिस्काे स्थित प्राइवेट सैटेलाइट ऑपरेटर प्लानेट लैब्स इंक ने जारी की है।
