सतीश कुमार विश्व पुरूष मुक्केबाजी चैम्पियनशिप से बाहर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सतीश कुमार और पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन दुर्योधन सिंह नेगी को विश्व पुरूष मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के हार का सामना करना पड़ा। नेगी को दूसरे दौर में जोर्डन के जायेद एहसास के खिलाफ 1-4 के खंडित फैसले से हार का सामना करना पड़ा, जबकि सतीश को अमेरिका के रिचर्ड टोरेज ने पहले दौर में 0-5 से हराया। नेगी पहली बार विश्व चैम्पियनशिप में खेल रहे थे।