SBI ने ग्राहकों को दी नई सौगात, शुरू की ये नई सर्विस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों को एक सौगात दी है। SBI ने ग्राहक के खाते में पैसा जमा कराने पर लगी सभी प्रकार की लिमिट को खत्म कर दिया है। इसकी लिमिट 30,000 रुपये प्रतिदिन की थी। वहीं बैंक के ग्राहकों द्वारा अपनी शाखा में न जाकर दूसरी शाखा में पैसा जमा कराने पर चार्ज देना पड़ता था। जिसे बैंक ने खत्म किया और चालू खाताधारकों के लिए भी नई सुविधा शुरू की है। अब चालू खाता वाले ग्राहक भी प्रतिदिन 2 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा सकते हैं।
