30 नवंबर से SBI बंद कर रहा ये सर्विस, नहीं कर सकेंगे पैसों का लेन-देन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। अगर SBI के मोबाइल वॉलेट में पैसे जमा हैं तो जल्द निकल लें। क्योंकि SBI अपना मोबाइल वॉलेट SBI Buddy बंद करने वाला है। SBI पहले भी इसकी जानकारी दे चुका है। बैंक का कहना है कि वो SBI Buddy को बंद कर रहा है। हालांकि अभी तक साफ नहीं है कि जिन खातों में बैलेंस है, बैंक उन्हें कब बंद करेगा। बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिये लोगों को सूचित किया कि 30 नवंबर तक मोबाइल वॉलेट SBI Buddy ठप हो जाएगा।
