शेल्टर होम केस: नीतीश सरकार की लापरवाही पर SC नाराज़, 24 घंटे में FIR में बदलाव करने को कहा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले को लेकर Sc ने बिहार सरकार को लताड़ा। SC ने बिहार सरकार को 24 घंटे में FIR में बदलाव करने को कहा। SC ने कहा- अगर हमें पता चला कि रिपोर्ट में धारा 377 या पॉक्सो एक्ट के तहत कोई अपराध है और आपने FIR दर्ज नहीं की, तो हम सरकार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। बिहार के चीफ सेक्रेटरी को लेकर SC ने कहा- आप अपने कामों को जस्टिफाई करें। साथ ही SC ने मुख्य सचिव को कल कोर्ट में मौजूद रहने का आदेश दिया है।
