SC का आदेश, यूपी से बाहर ट्रांसफर होगा उन्नाव रेप केस, CBI जांच में जुटी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सुप्रीम कोर्ट के आज के आदेश के मुताबिक अब उन्नाव रेप और एक्सीडेंट का मामला यूपी से बाहर ट्रांसफर किया जाएगा। माना जा रहा है कि इन मामलों की सुनवाई अब दिल्ली में होगी। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने आज सॉलिसिटर जनरल से कहा कि वो इस मामले को लेकर सीबीआई डायरेक्टर के साथ बात करें। सीबीआई ने एक्सीडेंट की जांच शुरु की। वहीं पीड़िता की हालत अभी-भी गंभीर है।
