बरेली में अनुसूचित जाति की बेटियों को मंदिर में पूजा करने से रोका गया
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आजादी के इतने सालों बाद भी जातिगत भेदभाव की घटनाएं कहीं न कहीं नजर आ ही जाती हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है बरेली में, जहाँ नवरात्रि के पहले दिन एक मंदिर में अनुसूचित जाति की कुछ लड़कियां पूजा करने आई थीं लेकिन लड़कियों का आरोप है कि मंदिर के पुजारी ने उन्हें वहां पूजा करने से रोका। जिसके बाद पुलिस ने मध्यस्थता करते हुए मामला शांत करवाया।
